
पंछी की हैरानी और उसके सवाल पर विराज हल्का-सा मुस्कुराया। और प्यार से उसके बाल कान के पीछे कर दिए।
विराज ने एक लंबी साँस ली और कहा,
“मुझे एक स्पेशल तरह की स्किन एलर्जी है। मैं किसी इंसान के सीधे कॉन्टैक्ट में नहीं आ सकता… वरना ये मेरे लिए बहुत हार्मफुल हो सकता है। तुम्हारे पहले मैंने कभी किसी को नहीं छुआ। शायद यही वजह थी कि मैं तुम्हें किसी भी तरह अपने करीब रखना चाहता था… तुम्हें याद होगा, उस रात जब हमारे बीच वो accidental kiss हुआ था?”




Write a comment ...